hamburger icon
A
Read in English

पालतू कुत्ते को बीमार होने से बचाने का आसान तरीका, जानें कैसे?

सर्दियों में पालतू कुत्तों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाएं और ठंडी हवाओं से बचाव करें। दिन में सूरज की गर्मी में ही उन्हें बाहर घुमाने ले जाएं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : January 15, 2025 12:50 PM IST

Dog Winter Care: सर्दियों का मौसम इंसानों के साथ-साथ पालतू जानवरों के लिए भी कई चुनौतियां लेकर आता है, खासकर कुत्तों के लिए। ठंड के मौसम में उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना और उन्हें सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। कुत्तों को सुबह और देर रात की कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए उन्हें कम समय के लिए ही बाहर ले जाएं। दिन के समय, जब सूरज की गर्मी हो, उन्हें घुमाने और खेलने के लिए बाहर ले जाना सही रहेगा। कुत्तों के पंजे, कान, और पूंछ ठंडी हवाओं के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं, इसलिए इन्हें सुरक्षित रखने के लिए विशेष सावधानी बरतें।

सर्दी से बचाने के लिए पालतू कुत्तों को गर्म कपड़े पहनाना बहुत जरूरी है। उनके लिए वूलेन जैकेट या स्वेटर का उपयोग करें, ताकि वे ठंड से सुरक्षित रहें। अगर कुत्ता बाहर रहता है और आपने उसके लिए डॉगहाउस (केनेल) रखा है, तो उसे शॉल या अन्य गर्म कपड़ों से ढक दें। इन छोटी-छोटी सावधानियों से आप अपने कुत्ते को न केवल ठंड से बचा सकते हैं, बल्कि उसे स्वस्थ और खुश भी रख सकते हैं।