By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Home Remedies For DustAllergy: एलर्जी बदलते मौसम के साथ ही कई तरह की बीमारियां शुरू हो जाती हैं। वहीं दिवाली के आने से पहले पूरे घर की साफ-सफाई करने के कारण कई लोग डस्ट एलर्जी के चपेट में आ जाते हैं ऐसे में अगर आपको भी डस्ट एलर्जी की समस्या है तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे घरेलू उपचार के बारे में जिनकी मदद से आपको डस्ट एलर्जी से निजात मिल सकती है।
डस्ट एलर्जी के लक्षण की बात करें तो इनमें छींक आना, जुकाम हो जाना, आंखों में सूजन, गले में खराश, सिर दर्द, और अस्थमा जैसे लक्षण शामिल हैं।
डस्ट एलर्जी से बचने के लिए खट्टे फलों का सेवन करें, रोजाना संतरे, अंगूर और नींबू जैसी चीजों का सेवन करने से आपको डस्ट एलर्जी से निजात मिलती है। दरअसल खट्टी चीजों में विटामीन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो एलर्जी को दूर करने में कारगर साबित होता है।
जिन लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है उनको शहद का सेवन करना चाहिए, शहद के सेवन से आपके शरीर को एनर्जी प्राप्त होती है जिसकी मदद से एलर्जी जैसी दिक्कतें भी दूर होती हैं।
घी का सेवन भी सांस लेने की समस्या को दूर करने के लिए उपयोगी माना जाता है। दरअसल घी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो बॉडी के स्टेमिना को बूस्ट करते हैं।
पेपरमिंट टी भी डस्ट एलर्जी को दूर करने के लिए काफी कारगर इलाज माना जाता है। दरअसल पेपरमिंट टी में मेन्थॉल के साथ-साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी और डिकॉन्गेस्टेंट गुण पाए जाते हैं जो छींकने और गले की खराश का नैचुरल रूप से इलाज कर सकते हैं।
(Written By: Aakriti Sharma)