वजन घटाने के लिए जरूर पिएं ये वाला पानी! 3-4 हफ्ते में दिखने लगेगा फर्क

वजन घटाने के लिए न जिम चाहिए, न डाइटिंग की टेंशन… बस किचन से उठाइए एक आसान देसी उपाय! सुबह की शुरुआत कीजिए इस खास ड्रिंक से और देखिए कैसे मेटाबॉलिज्म खुद तेज़ हो जाता है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : June 2, 2025 7:49 PM IST

Weight Loss Water:वजन घटाना है लेकिन जिम के लिए टाइम नहीं या डाइटिंग का मूड नहीं बनता? कोई बात नहीं! आपके किचन में ही छिपा है एक देसी और असरदार तरीका, जो न सिर्फ मेटाबॉलिज्म को तेज करता है बल्कि फैट को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। दरअसल, सुबह सबसे पहले जो चीज आप अपने पेट में डालते हैं, उसका असर सीधे आपके मेटाबॉलिज्म पर होता है। तेज मेटाबॉलिज्म का मतलब है। ज्यादा कैलोरी बर्न और वजन घटाने की प्रोसेस अपने आप तेज हो जाती है।

तो चलिए जानते हैं उस खास देसी ड्रिंक के बारे में, जिसे रोज सुबह खाली पेट पीने से कुछ ही हफ्तों में फर्क नजर आने लगता है। इसके लिए आपको चाहिए। 1 चम्मच जीरा, ½ चम्मच सौंफ, ½ चम्मच मेथी, 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी, 3–4 तुलसी की पत्तियां, ½ चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक और 1 चम्मच नींबू का रस। रात को जीरा, सौंफ और मेथी को 3 कप पानी में भिगो दें। सुबह उसमें दालचीनी, तुलसी और अदरक डालें और 5–7 मिनट तक उबालें। फिर छान लें, और जब थोड़ा ठंडा हो जाए तो उसमें नींबू का रस मिला लें। आपका देसी Fat Cutter Drink तैयार है!