वजन घटाने के लिए इस समय पीएं ब्लैक कॉफी

वेट लॉस के लिए घंटों की एक्सरसाइज और डाइटिंग जरूरी नहीं... कभी सोचा है एक कप ब्लैक कॉफी भी मदद कर सकती है? बस सही टाइम और तरीका जानना ज़रूरी है!

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : May 2, 2025 12:12 PM IST

Black Coffee For Weight Loss: अगर सही टाइम पर पी लो ना… तो ये वजन भी घटा सकती है! हां, बिल्कुल सही सुना आपने,  ब्लैक कॉफी सिर्फ मॉर्निंग एनर्जी का डोज़ नहीं है, ये आपकी वेट लॉस जर्नी की गुप्त हथियार बन सकती है।कैसे? चलो बताते हैं 4 सिंपल और गोल्डन तरीके!पहला तरीका,  वर्कआउट से 20-30 मिनट पहले ब्लैक कॉफी पी लो। क्यों? क्योंकि कॉफी में होता है कैफीन, जो एनर्जी बढ़ाता है, अलर्ट रखता है और फैट बर्निंग तेज कर देता है।मतलब आपका पसीना और भी ज़्यादा काम करेगा! सिंपल फार्मूला: ब्लैक कॉफी पीओ, कैलोरी जलाओ। बस चीनी और क्रीम से दूर रहो!

सुबह उठते ही ब्लैक कॉफी। खाली पेट लो, बिना चीनी के।ये आपके मेटाबॉलिज्म को किकस्टार्ट करता है,  यानी बिना कुछ किए भी आपका शरीर ज्यादा कैलोरी जलाता है। साथ में भूख भी थोड़ी कम लगती है, तो बार-बार मुँह चलाने का मन नहीं करेगा। कैलोरी कम, कैफीन भरपूर और पेट भी भरा-भरा लगेगा। दोपहर की क्रेविंग आए? मीठा नहीं, ब्लैक कॉफी ट्राय करो। फर्क महसूस होगा। अब अगर कड़वी कॉफी नहीं जमी, तो उसमें थोड़ा टेस्टी ट्विस्ट दे दो।