hamburger icon
A
Read in English

पिम्पल्स को लेकर इस बात पर ना करें भरोसा, देखें ये वीडियो

पिंपल्स को लेकर चलने वाले झूठे मिथक आपकी स्किन को ज़्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। Dr. Sachin Gupta ने बताए हैं ऐसे फैक्ट्स जिन्हें जानना है ज़रूरी।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : April 23, 2025 12:50 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sachin Gupta

Acne Myth Buster: चेहरे पर पिंपल्स निकलना किसी को भी अच्छा नहीं लगता, लेकिन हक़ीक़त ये है कि टीनएज से लेकर एडल्ट तक, लगभग हर कोई कभी न कभी इस परेशानी से गुज़रता है। लेकिन जितना बड़ा झंझट खुद पिंपल्स हैं, उससे भी ज़्यादा परेशान करते हैं उनसे जुड़े ढेर सारे मिथक। कोई कहता है चॉकलेट खाने से होता है, कोई रोज़ फेसवॉश बदलने की सलाह देता है, तो कोई मेकअप को ज़िम्मेदार ठहराता है। Dr. Sachin Gupta बताते हैं कि इन अफवाहों पर बिना समझे यकीन करने से न सिर्फ गलत प्रोडक्ट्स यूज़ होते हैं, बल्कि स्किन की हालत और भी बिगड़ सकती है।

डॉ. गुप्ता का कहना है कि ऑयली फूड अकेले पिंपल्स का कारण नहीं होता, बल्कि इसके पीछे हार्मोनल बदलाव, स्ट्रेस और जेनेटिक्स भी ज़िम्मेदार होते हैं। पिंपल्स को फोड़ना तो बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे इन्फेक्शन और दाग की समस्या हो सकती है। अच्छा स्किन केयर रूटीन ज़रूरी है, लेकिन बार-बार प्रोडक्ट्स बदलने से भी स्किन पर उल्टा असर पड़ता है। मेकअप करने से एक्ने नहीं होता अगर आप उसे सही तरीके से साफ करें। और हां, पिंपल्स सिर्फ टीनएजर्स को नहीं होते- एडल्ट्स को भी हार्मोनल असंतुलन और स्ट्रेस की वजह से एक्ने की दिक्कत हो सकती है

Related News