Advertisement

क्या सफेद दाग छूने से फैलता है? जानिए विटिलिगो से जुड़े इस मिथक के बारे में

कुछ लोगों के त्वचा पर सफेद दाग होते हैं। इन दागों को मेडिकल भाषा में विटिलिगो कहा जाता है। विटिलिगो के बारे में भारत में कई सारे मिथक हैं, इन्हीं में से एक है सफेद दाग छूने से फैल जाते हैं। आज इस वीडियो में डॉक्टर से जानेंगे क्या वाकई ऐसा होता है या नहीं।

Published by Ashu Kumar Das
Published : June 30, 2026 6:08 PM IST

बहुत से लोग मानते हैं कि सफेद दाग (विटिलिगो) छूने, साथ बैठने, हाथ मिलाने या एक ही बर्तन में खाने से फैल सकता है। लेकिन यह धारणा पूरी तरह गलत है। डॉक्टर बताते हैं कि विटिलिगो कोई संक्रामक (Contagious) बीमारी नहीं है। यह बैक्टीरिया, वायरस या फंगस के कारण नहीं होता, इसलिए यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संपर्क के जरिए नहीं फैलता है। विटिलिगो एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम त्वचा में रंग बनाने वाली कोशिकाओं (मेलानोसाइट्स) को नुकसान पहुंचा देती है। इसके कारण त्वचा पर सफेद धब्बे दिखाई देने लगते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इसके पीछे जेनेटिक और ऑटोइम्यून जैसे कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

Watch Next