hamburger icon
A
Read in English

क्या 'No Added Sugar' लिखा होने का मतलब है कि फूड हेल्दी है?

क्या आप पैकेट पर सिर्फ ये देखकर प्रोडक्ट खरीदते हैं कि उसमें No added Sugar लिखा हुआ है, तो एक बार एक्सपर्ट की बात को जरूर सुन लीजिए।

WrittenBy

Published by: Ashu Kumar Das | Published : July 7, 2026 9:22 AM IST

आजकल सुपरमार्केट में मिलने वाले कई बिस्किट, सीरियल, जूस, दही और स्नैक्स पर बड़े-बड़े अक्षरों में "No Added Sugar" लिखा होता है। इसे देखकर कई लोग मान लेते हैं कि यह प्रोडक्ट पूरी तरह हेल्दी है और इसे बिना चिंता के खाया जा सकता है। लेकिन क्या वास्तव में ऐसा है? लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है। नई दिल्ली में IHSS में Farmley के Marketing Head Aman Gupta ने बताया कि सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि "No Added Sugar" का मतलब यह है कि प्रोडक्ट बनाने के दौरान उसमें अलग से चीनी (Sugar), गुड़, शहद, कॉर्न सिरप या अन्य किसी प्रकार के स्वीटनर का इस्तेमाल नहीं किया गया है। हालांकि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि उस प्रोडक्ट में शुगर है ही नहीं। कई फूड्स में फल, दूध या अन्य प्राकृतिक चीजों के कारण प्रोडक्ट में पहले से ही मिठास हो सकती है।