क्या सिर्फ लंग्स को ही नुकसान पहुंचाता है टीबी? देखें ये पूरी वीडियो

टीबी को लेकर कई ऐसी बातें प्रचलित हैं, जो सच नहीं हैं लेकिन लोग उन्हें मानते हैं। क्या आप भी इन्हीं गलतफहमियों का शिकार हैं? सच और मिथकों के फर्क को जानने के लिए यह वीडियो जरूर देखें

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : March 24, 2025 7:38 PM IST

Tuberculosis Myths: आपकी सेहत से जुड़ी हर गलतफहमी आपके हेल्थ पर बड़ा असर डाल सकती है, खासकर जब बात टीबी जैसी गंभीर बीमारी की हो! कुछ लोग मानते हैं कि टीबी सिर्फ फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती है, तो कुछ इसे लाइलाज समझते हैं। लेकिन क्या सच में ऐसा है? अगर आपको भी लगता है कि टीबी सिर्फ खांसने से फैलती है या फिर यह सिर्फ कमजोर लोगों को होती है, तो इस वीडियो को पूरा देखें!

बहुत लोग मानते हैं कि अगर परिवार में किसी को टीबी हुई तो आने वाली पीढ़ी को भी हो सकती है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है! टीबी एक संक्रामक बीमारी है, टीबी हवा में मौजूद बैक्टीरिया से फैलती है, न कि आपके जीन्स से! अगर किसी की इम्यूनिटी कमजोर हो तो वह इसके संपर्क में आने से संक्रमित हो सकता है।

बिल्कुल गलत! टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है, बस सही समय पर इलाज करवाना जरूरी है। डॉक्टर्स दवाइयों की एक पूरी कोर्स देते हैं, जिसे सही तरीके से और बिना गैप किए पूरा करना बहुत जरूरी है। अगर दवा बीच में छोड़ दी, तो बीमारी और खतरनाक हो सकती है।