hamburger icon
A
Read in English

प्रेगनेंसी में पैरासिटामोल खाने से बच्चों में ऑटिज्म का खतरा?

दुनिया की सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाली दवा पर अब उठ रहे हैं बड़े सवाल... क्या सच में ये दवा हेल्थ के लिए खतरे की घंटी बन सकती है?

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : September 26, 2025 6:17 PM IST

Paracetamol Side Effects:अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है.....उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को पैरासिटामोल नहीं दी जानी चाहिए- डोनाल्ड ट्रंप, जरा सोचिए हर घर की दवा…सिरदर्द हो या बुखार... पैरासिटामोल फर्स्ट-एड किट की सबसे ज़रूरी गोली मानी जाती है। लेकिन अगर यही दवा अब 'सेफ' नहीं बल्कि 'डेंजरस' कहलाने लगे तो?

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है इसका ऑटिज़्म से विवादित कनेक्शन है। इतना ही नहीं, ट्रंप ने तो यहां तक कह दिया कि पैरासिटामोल 'फायदेमंद ही नहीं' है और इसे सिर्फ़ इमरजेंसी में ही लेना चाहिए। अब सवाल ये है। क्या वाकई दुनिया की सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाली दवा पर सवाल खड़े हो गए हैं? और क्या सच में ये गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए खतरे की घंटी है? इसपर बात की गायनाकोलोजिस्ट डॉक्टर राहुल मंचंदा से...

Related News