क्या सूअर से ही फैलता है स्वाइन फ्लू? जानें कैसे करें बचाव
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1 यानी Swine Flu को सिर्फ Seasonal Flu समझकर नजरअंदाज न करें।जानिए Normal Flu और H1N1 में क्या फर्क है और किन symptoms में तुरंत सावधान होने की जरूरत है।
Published : August 12, 2026 1:38 PM IST
Swine Flu Preventions:बुखार, body pain, ठंड लगना और इतनी कमजोरी कि बिस्तर से उठने का भी मन न करे... अगर ये symptoms इन दिनों आपको या आपके आसपास किसी को हो रहे हैं, तो इसे सिर्फ normal seasonal flu समझकर ignore मत कीजिए। क्योंकि दिल्ली में इस साल H1N1 यानी Swine Flu के cases बढ़ रहे हैं। 6 अगस्त 2026 तक दिल्ली में 1,349 confirmed H1N1 cases सामने आ चुके हैं। कुछ गंभीर मरीजों को ICU तक की जरूरत पड़ी है।
अब Swine Flu का नाम सुनते ही सबसे पहले सवाल आता है क्या ये सच में सूअरों से फैलता है? और सबसे बड़ा confusion Normal Flu और H1N1 में आखिर फर्क कैसे समझें? क्योंकि दोनों में शुरुआत में symptoms काफी similar हो सकते हैं। लेकिन H1N1 में तेज बुखार, ठंड लगना, तेज body ache और extreme weakness ज्यादा परेशान कर सकते हैं और कुछ मामलों में infection फेफड़ों तक पहुंचकर सांस लेने में दिक्कत भी पैदा कर सकता है।