hamburger icon
A
Read in English

क्या गुड़ या शहद लिखा होने से कोई चीज हेल्दी हो जाती है? बता रहे हैं एक्सपर्ट

आजकल कई ब्रांड्स पैकेट पर शहद और गुड़ लिखते हैं और बताते हैं कि वो प्रोडक्ट हेल्दी है, लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है? आइए जानते हैं इस बारे में इंडस्ट्री के एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

WrittenBy

Published by: Ashu Kumar Das | Published : July 7, 2026 10:27 AM IST

आजकल बाजार में मिलने वाले कई बिस्किट, ग्रेनोला बार, कुकीज और स्नैक्स पर "Made with Jaggery" या "Made with Honey" लिखा होता है। ऐसे दावों को देखकर कई लोग मान लेते हैं कि यह प्रोडक्ट सामान्य स्नैक्स की तुलना में ज्यादा हेल्दी है। लेकिन क्या सिर्फ गुड़ या शहद होने से कोई पैकेज्ड स्नैक सेहतमंद बन जाता है? गुड़ और शहद, दोनों ही चीनी की तुलना में कुछ पोषक तत्वों की थोड़ी मात्रा दे सकते हैं। उदाहरण के लिए, गुड़ में आयरन, पोटैशियम और कुछ मिनरल्स होते हैं, जबकि शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स की थोड़ी मात्रा पाई जाती है। लेकिन यह मात्रा इतनी अधिक नहीं होती कि किसी प्रोसेस्ड स्नैक को पूरी तरह हेल्दी बना दे।