hamburger icon
A
Read in English

क्या हाथ मिलाने, Kiss करने और साथ खाने से फैलता है Hepatitis B? जानें इस वायरस से जुड़े Myths

क्या Hepatitis B हाथ मिलाने, साथ खाना खाने या गले मिलने से फैलता है? अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो हो सकता है आप एक बड़े मिथक पर भरोसा कर रहे हों। इस वीडियो में Hepatologist Dr. Pramod Kumar D. A. बताएंगे Hepatitis B से जुड़े सबसे बड़े Myths और Facts, ताकि सच और अफवाह में फर्क समझ सकें।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : July 28, 2026 8:29 PM IST

Hepatitis Myths:अरे... उसके साथ खाना मत खाओ, Hepatitis B फैल जाएगा!""हाथ मिलाने से भी ये बीमारी हो सकती है! जिसे Hepatitis B है, वो तो दिखते ही बीमार होंगे..."

ऐसी बातें आपने भी कभी न कभी ज़रूर सुनी होंगी। लेकिन सवाल ये है... इनमें से कितना सच है और कितना सिर्फ़ लोगों की बनाई हुई कहानी? असल में Hepatitis B को लेकर जितनी बीमारी खतरनाक है... उतनी ही खतरनाक उससे जुड़ी गलतफहमियां भी हैं। कई लोग सिर्फ़ डर की वजह से संक्रमित व्यक्ति से दूरी बना लेते हैं, जबकि कई लोग यह सोचकर टेस्ट ही नहीं कराते कि "मुझे तो कोई लक्षण नहीं हैं, मुझे कैसे हो सकता है?"
यही वजह है कि American Association for the Study of Liver Diseases (AASLD) और CDC की गाइडलाइंस बार-बार साफ़ करती हैं कि Hepatitis B हाथ मिलाने, गले मिलने, साथ बैठकर खाना खाने, एक ही ऑफिस में काम करने या मच्छर के काटने से नहीं फैलता। लेकिन फिर ये फैलता कैसे है? और कौन-सी बातें हैं जिन पर लोग आज भी आंख बंद करके भरोसा कर लेते हैं? जानते हैं Hepatologist, Dr. Pramod Kumar D. A., जो Hepatitis B से जुड़े सबसे बड़े Myths की सच्चाई के बारे में