By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Menstrual Cramps: क्या पीरियड्स के दौरान वर्कआउट करना सही है या गलत? ये सवाल हर लड़की के मन में कभी न कभी जरूर आता है। कोई कहता है आराम करो, तो कोई कहता है एक्सरसाइज करो। लेकिन आखिर सच क्या है? क्या पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज फायदेमंद हो सकती है? आज हम इन सारे सवालों के जवाब ढूंढेंगे, ताकि हर लड़की इस दौरान अपने शरीर का सही तरीके से ख्याल रख सके।
पीरियड्स के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो थकावट, मूड स्विंग्स,दर्द की वजह बन सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से इन समस्याओं को कम किया जा सकता है? रिसर्च कहती है कि एक्सरसाइज से एंडोर्फिन रिलीज होते हैं, जो आपकी बॉडी का नेचुरल पेनकिलर है। ये एंडोर्फिन मूड को भी बेहतर बनाते हैं। मतलब, पीरियड्स के दौरान हल्का वर्कआउट आपको फिजिकली और मेंटली दोनों तरह से स्ट्रॉन्ग बना सकता है।