क्या पपीता खाने से जल्दी आते हैं पीरियड्स? क्या इसका सच
पीरियड्स के दौरान पपीता खाने की सलाह आपने भी कई बार सुनी होगी, लेकिन क्या यह सिर्फ एक घरेलू नुस्खा है या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक वजह भी छिपी है?
Published : June 19, 2026 12:05 PM IST
Papaya In Periods:पीरियड्स शुरू होते ही अक्सर घर में कोई न कोई बोल देता है, "पपीता खाओ, पीरियड्स अच्छे से आएंगे!" और सच कहें तो ये सिर्फ दादी-नानी का नुस्खा नहीं, इसके पीछे कुछ साइंस भी है। पपीता में विटामिन C, बीटा-कैरोटीन और कुछ ऐसे एंजाइम्स होते हैं जो शरीर में ब्लड फ्लो को सपोर्ट कर सकते हैं। हालांकि इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि पपीता पीरियड्स का दर्द या अनियमित पीरियड्स का इलाज है।
गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. राहुल मंचंदा के मुताबिक, पीरियड्स के दौरान सीमित मात्रा में पपीता खाना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है और यह डाइजेशन बेहतर रखने के साथ शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी देता है। लेकिन अगर पीरियड्स बहुत ज्यादा दर्दनाक, अनियमित या लंबे समय से गड़बड़ हैं, तो सिर्फ पपीते पर भरोसा करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, क्योंकि इसके पीछे PCOS, हार्मोनल इम्बैलेंस या कोई दूसरी हेल्थ कंडीशन भी हो सकती है।