Advertisement
आम खाने से होते हैं पिंपल्स? मुँहासों की सच्चाई, सुरक्षित मात्रा और स्किन की देखभाल के बीच क्या है Relation?
आम सच में आपकी skin का दुश्मन है… या बस आपकी eating habits गड़बड़ हैं? हर pimple के पीछे mango नहीं होता, कभी-कभी तरीका भी culprit बन जाता है।
Published : May 11, 2026 6:48 PM IST
Mango Pimple:क्या आम खाने से पिंपल होते हैं? आम की “गरम तासीर” को अक्सर स्किन प्रॉब्लम का कारण माना जाता है, लेकिन सच यह है कि आम खुद समस्या नहीं होता, बल्कि उसे खाने का तरीका मायने रखता है रोज एक आम काफी है, ज्यादा खाने से दिक्कत हो सकती है; इसे खाली पेट या भारी खाने के साथ लेने के बजाय स्नैक या मिड-Meal में खाएं; और अगर दही या नट्स के साथ खाया जाए तो शुगर स्पाइक कंट्रोल रहता है।
Dermatologist डॉ. विनत्ता शेट्टी के अनुसार हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए अगर आपकी स्किन acne-prone है तो थोड़ा ध्यान रखना जरूरी है, लेकिन हर किसी को आम से पिंपल नहीं होते इसलिए अगली बार पिंपल आए तो आम को दोष देने से पहले अपनी eating habits जरूर चेक करें।