By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Black Coffee for Weight Loss: आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है - "सुबह खाली पेट ब्लैक कॉफी पियो, 10 किलो वजन कम हो जाएगा"। इंस्टाग्राम रील्स से लेकर व्हाट्सएप फॉरवर्ड तक, ब्लैक कॉफी को वजन घटाने का जादुई टॉनिक बताया जा रहा है। पर क्या ये सच है?इस बारे में डाइटिशियन सिमरत कतूरिया का कहना है कि आधी बात सही है, आधी सिर्फ हाइप है। ब्लैक कॉफी में कैलोरी लगभग जीरो होती है। इसमें कैफीन और क्लोरोजेनिक एसिड पाए जाते हैं। कैफीन मेटाबॉलिज्म को थोड़ा तेज करता है और भूख कम लगने का एहसास देता है। क्लोरोजेनिक एसिड शुगर के एब्जॉर्प्शन को धीमा करता है। इसी वजह से कई लोग ब्लैक कॉफी पीने के बाद वर्कआउट में ज्यादा एनर्जी महसूस करते हैं और ओवरऑल कैलोरी बर्न बढ़ जाती है।
सिमरत कतूरिया बताती हैं कि वजन कम होना एक कैलोरी इक्वेशन है। अगर आप दिनभर जंक फूड खा रहे हैं और सिर्फ 1 कप ब्लैक कॉफी पी रहे हैं, तो कोई फायदा नहीं होगा। साथ ही ज्यादा कॉफी नुकसान भी कर सकती है। दिन में 3 से 4 कप से ज्यादा लेने से नींद खराब, एसिडिटी, घबराहट और हॉर्मोन असंतुलन हो सकता है। खाली पेट पीने से कुछ लोगों को गैस और जलन भी होती है
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.