Liver Infection का खतरा बढ़ाता है Tattoo? Gym से भी फैल सकता है ये वाला इंफेक्शन?

जिम, टैटू या कॉस्मेटिक प्रोसीजर... क्या ये आपकी सेहत के लिए भी खतरा बन सकते हैं? अगर Sterilization का ध्यान न रखा जाए, तो Hepatitis B और C जैसे गंभीर संक्रमण का जोखिम बढ़ सकता है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : July 28, 2026 3:03 PM IST

Liver Infection Risk: जिम जाना, टैटू बनवाना, स्किन ट्रीटमेंट कराना , कॉस्मेटिक प्रोसीजर करवाना...आजकल ये सब लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुके हैं। चलो ये बताओ आप में से कितने ऐसे लोग हैं, जिन्होंने इन जगहों की साफ-सफाई और Sterilization पर ध्यान दिया हो.... क्योंकि यही चीज़ें Hepatitis B या Hepatitis C जैसी गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकती हैं?WHO) के मुताबिक, Hepatitis B और Hepatitis C मिलकर हर साल करीब 1.3 मिलियन लोगों की मौत का कारण बनते हैं, और दुनियाभर में करोड़ों लोग इन संक्रमणों के साथ जी रहे हैं। इनमें से बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जिन्हें लंबे समय तक पता ही नहीं चलता कि वे संक्रमित हैं। संक्रमण का खतरा तब बढ़ सकता है जब संक्रमित खून के संपर्क में आने वाले उपकरण जैसे सुई, टैटू की नीडल या कुछ मेडिकल और कॉस्मेटिक इंस्ट्रूमेंट—ठीक से Sterilize न किए जाएं.

Related News