By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Doctor's Day 2021 in Hindi: डेढ़ से दो साल हो गए, देश-दुनिया आज भी कोरोना महामारी (Corona pandemic) से जूझ रही है। दुनिया भर में कोरोनावायरस (Coronavirus) रूप बदल-बदल कर लोगों को संक्रमित कर रहा है। अब तक करोड़ों लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई है। लेकिन, इन सबके बीच अच्छी बात ये भी है कि अब तक लाखों की संख्या में लोग कोरोना को मात देकर अपने घर भी जा चुके हैं। कोरोना से जिनकी जान बच सकी है या जो लोग स्वस्थ हो चुके हैं, उसका सारा श्रेय हमारे कोरोना वॉरियर्स यानी डॉक्टर्स को जाता है। हॉस्पिटल में काम करने वाले सभी हेल्थ वर्कर्स आज लोगों के लिए किसी भगवान से कम नहीं हैं।
लगातार हॉस्पिटल में डॉक्टर्स, नर्स आदि कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इलाज के दौरान सैकड़ों डॉक्टर्स भी संक्रमित हुए हैं और कुछ ने तो अपनी जान भी गंवा दी है। ऐसे में उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति पर कुछ ना कुछ नेगेटिव असर तो होगा ही। आखिर किस तरह से डॉक्टर्स अपनी सेहत का ख्याल रखते हैं, उनका स्वास्थ्य कैसा है, हॉस्पिटल में किस तरह के रिस्क का सामना करते हुए वे कोरोना रोगियों का इलाज करते हैं, इस बात का अंदाजा हम इसी बात से लगा सकते हैं कि आज डॉक्टर्स भी मेंटल स्ट्रेस, ट्रॉमा, हाइपरटेंशन, डिप्रेशन आदि का शिकार हो रहे हैं। डॉक्टर्स इन बीमारियों से कैसे बच सकते हैं, खुद को कैसे मेंटली और फिजिकली फिट (Doctor's Fitness) रख सकते हैं...आइए जानते हैं इस 'डॉक्टर्स डे 2021'(Doctor's Day 2021 in Hindi) पर अपोलो हॉस्पिटल्स (नई दिल्ली) के मेंटल हेल्थ एंड साइकियाट्री के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. संदीप वोहरा (Dr. Sandeep Vohra) से....
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.