फिल्म 'आशिकी 3' की एक्ट्रेस श्रीलीला की Skin Care Routine के बारे में जानते हैं आप?
साउथ की ग्लैमरस एक्ट्रेस श्रीलीला की ब्यूटी और फिटनेस का राज जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे! उनकी ग्लोइंग स्किन और हेल्दी लाइफस्टाइल का एक खास सीक्रेट है, जिसे हर कोई अपनाना चाहेगा।
Updated : February 19, 2025 12:50 PM IST
Actress Sreeleela Beauty Secret: साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस अब बहुत जल्द बॉलीवुड में कार्तिक आर्यन के साथ "आशिकी 3" में नजर आने वाली हैं और वहीं फैंस कार्तिक आर्यन के साथ उनकी जोड़ी देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं, ऐसे में कई लोग ऐसे हैं जो श्रीलीला की ग्लोइंग स्किन और फिटनेस के बारे में जानना चाहते हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीलीला की ग्लोइंग स्किन का सबसे बड़ा राज है- डेली हाइड्रेशन! वो दिनभर भरपूर पानी और हेल्दी ड्रिंक्स लेती हैं, जिससे उनकी स्किन नैचुरली फ्रेश और ग्लोइंग रहती है!
इसके अलावा श्रीलीला अपनी स्किन सिर्फ बाहर से नहीं, अंदर से भी हेल्दी रखती हैं और इसलिए वो पैक्ड और ऑयली फूड्स से दूर रहती हैं और फ्रेश ग्रीन वेजिटेबल्स, फ्रूट्स और हेल्दी फैट को अपनी डाइट का हिस्सा बनाती हैं!क्या आप जानते हैं? श्रीलीला बचपन से मलाई और बेसन का फेसपैक लगाती आई हैं!ये उनकी स्किन को और भी चमकदार बनाता है