क्या आपको भी है बार-बार पाद आने की समस्या?

पाद आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और बदबूदार पाद आना हेल्थ प्रॉब्लम का संकेत हो सकता है। सही डाइट और हाइड्रेशन से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : March 3, 2025 3:35 PM IST

Farting Problem: पाद आना हमारी बॉडी का नेचुरल फंक्शन है, लेकिन अगर यह जरूरत से ज्यादा हो, तो इसे इग्नोर करना सही नहीं। यह किसी हेल्थ प्रॉब्लम का संकेत भी हो सकता है। खासकर जब पेट में गैस बनना, सूजन या बदबूदार पाद आने लगे, तो इसकी वजह पाचन तंत्र की गड़बड़ी हो सकती है। अधपचा खाना आंतों में सड़ने लगता है, जिससे गैस ज्यादा बनती है और पेट में भारीपन महसूस होता है। इसे कंट्रोल करने के लिए सही खानपान और हाइड्रेशन जरूरी है।

अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो गैस फंस जाती है और बार-बार पाद आने लगते हैं। कब्ज के कारण पाद से बदबू भी आ सकती है, जिससे पेट असहज महसूस होता है। इस समस्या को दूर करने के लिए फाइबर युक्त आहार लेना, पर्याप्त पानी पीना और एक्टिव रहना जरूरी है। अगर लंबे समय तक कब्ज बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह लें

Related News