Double Chin से छुटकारा पाने के लिए करें ये काम, Watch Video

ऐसे में अगर आपका वजन बढ रहा है तो चेहरा और गले के आस पास तेजी से फैट जमां होने लगते हैं और डबल चिन नजर आने लगता है. ये ना केवल चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ते हैं आपके चेहरे के जॉ लाइन को भी ढंक देते हैं जिससे चेहरे का आकार बदला हुआ लगने लगता है. 

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : August 7, 2023 8:55 PM IST

How To Remove Double Chin:  गले और ठुड्डी के बीच में जब अत्‍यधिक चर्बी जमा होने लगती है तो इसे डबल चिन (Double Chin) कहा जाता है. दरअसल जब यहां के मसल्‍स एक्टिव नहीं रहते और ये कमजोर होने लगते हैं तो चेहरे के आस पास के हिस्‍सों में फैट (Fat) जमा होने लगती है. ऐसे में अगर आपका वजन बढ रहा है तो चेहरा और गले के आस पास तेजी से फैट जमां होने लगते हैं और डबल चिन नजर आने लगता है. ये ना केवल चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ते हैं आपके चेहरे के जॉ लाइन को भी ढंक देते हैं जिससे चेहरे का आकार बदला हुआ लगने लगता है.

मसाज करें

डबल चिन को कम करने में
मसाज काफी लाभदायक होता है
यदि आप हर रात सोने से पहले जॉ लाइन और गर्दन पर
तेल या क्रीम से मसाज करें तो यह फायदेमंद साबित होता है
डबल चिन की समस्या को दूर करने में हेल्प करेगा

वजन करें कम

अगर आपका वजन बढ रहा है तो आप व्‍यायाम करें
कम वसा और कार्बोहाइड्ट्रेट वाली चीज़ें खाएं
ऐसा करने से आपका वजन कम होगा
और चेहरे पर जमा फैट कम होने लगेंगे

एक्सरसाइज़ जरूरी

दिन में तीन से चार बार गर्दन को क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज़ घुमाएं
ऐसा 10 बार से शुरू करें और धीरे-धीरे बढ़ा कर
इसका 4 से 5 सेट करें
जल्‍द ही आपका जॉ लाइन नजर आने लगेगा

आउटडोर गेम

अपने डेली रूटीन में कोई आउटडोर गेम शामिल करें
जैसे बैडमिंटन, फुटबॉल, टेबल टेनिस आदि
वहीं जो लोग ये भी नहीं कर रहे हैं वह हर रोज आधा घंटा वॉक किया करें

विटामिन ई को करें सेवन

डेली डाइट में आप विटमिन ई से भरपूर भोजन का सेवन करें हैं
इसके लिए आप ब्राउन राइस
डेयरी प्रोडक्ट, नट्स, बीन्स, सेब,
सोया बीन्स, मूंगफली आदि को डाइट में शामिल करें

Related News