By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Men's Sexual Health: पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ भी उतनी ही जरूरी है जितनी किसी और हेल्थ की बात। लेकिन अक्सर इसे या तो मजाक में टाल दिया जाता है या फिर शर्म के चलते इस पर खुलकर बात नहीं होती। डॉक्टर संकल्प जैन का कहना है कि अगर पुरुषों को किसी तरह की सेक्सुअल प्रॉब्लम्स जैसे कम लिबिडो, इरेक्टाइल डिसफंक्शन, या प्रीमैच्योर इजैकुलेशन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये समस्याएं न केवल उनके फिजिकल हेल्थ बल्कि मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर डाल सकती हैं।
डॉ. जैन के अनुसार, सेक्सुअल हेल्थ की समस्याएं कई बार लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, या अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स की वजह से होती हैं। उनका कहना है कि सही डायट, रेगुलर एक्सरसाइज और टाइम पर सोना जैसे छोटे-छोटे बदलाव आपकी हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि अगर कोई समस्या बार-बार हो रही है, तो किसी एक्सपर्ट से सलाह लेने में बिल्कुल भी हिचकिचाना नहीं चाहिए। क्योंकि ये समस्याएं गंभीर हेल्थ इश्यूज का संकेत भी हो सकती हैं।