वजाइनल कैंसर के इन लक्षणों को ना करें इग्नोर, देखें ये वीडियो

वजाइनल कैंसर के शुरुआती लक्षणों को अक्सर महिलाएं हल्के में ले लेती हैं, जो आगे चलकर बड़ा खतरा बन सकते हैं। जानिए एक्सपर्ट्स से कि किन संकेतों को न करें नजरअंदाज और कैसे करें इस बीमारी से बचाव।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : March 8, 2025 10:23 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Puja Babbar

Vaginal Cancer Symptoms: वजाइनल कैंसर एक दुर्लभ लेकिन गंभीर बीमारी है, जिसे अक्सर महिलाएं शुरुआती चरणों में नजरअंदाज कर देती हैं। इस कैंसर के लक्षण आमतौर पर हल्के होते हैं, जैसे असामान्य वेजाइना डिस्चार्ज, ब्लीडिंग, सेक्स के दौरान दर्द या पेशाब करने में तकलीफ। महिलाएं इन लक्षणों को सामान्य समस्या समझकर अनदेखा कर देती हैं, लेकिन यह आगे चलकर वजाइनल कैंसर का संकेत हो सकता है। इस विषय पर The Healthsite.com से बात करते हुए ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. पूजा बब्बर और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. आस्था दयाल ने बताया कि शुरुआती स्टेज में इस बीमारी का पता लगाना और इलाज कराना बेहद जरूरी है, क्योंकि देर होने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है।

डॉ. पूजा बब्बर के अनुसार, वजाइनल कैंसर से बचाव के लिए महिलाओं को अपनी इंटीमेट हेल्थ पर खास ध्यान देना चाहिए। किसी भी तरह का असामान्य डिस्चार्ज, खुजली, गंध या ब्लीडिंग को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वहीं, डॉ. आस्था दयाल का कहना है कि HPV वायरस वजाइनल कैंसर का एक बड़ा कारण है, जिससे बचने के लिए HPV वैक्सीन लेना, हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना और समय-समय पर पैप स्मियर टेस्ट करवाना जरूरी है। नियमित जांच और सावधानी बरतकर महिलाएं इस गंभीर बीमारी से खुद को बचा सकती हैं

Related News