खांसी होने पर भी बच्चों को ना दें कफ सिरप!

देश में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चेतावनी जारी हुई है। क्या पेरेंट्स जान पाएंगे कौन-सी दवा सच में सुरक्षित है? जानिए एक्सपर्ट्स की अहम सलाह और जरूरी कदम।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : October 8, 2025 6:03 PM IST

Cough Syrup Deaths:मध्य प्रदेश और राजस्थान में सामने आए कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले ने देश में दवाओं की क्वालिटी और हेल्थ सेफ्टी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक, जिन सिरप्स से मौत हुईं, उनमें Diethylene Glycol (DEG) नाम का जहरीला केमिकल मिला। ये वही केमिकल है जो शरीर के किडनी, लिवर और नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है और बच्चों के लिए बेहद खतरनाक है।

छोटे बच्चों का शरीर ऐसे टॉक्सिन्स को झेल नहीं पाता, जिससे उल्टी, बेहोशी और किडनी फेल होने जैसे लक्षण दिखते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह दे रहे हैं कि बिना डॉक्टर की सलाह के बच्चों को कोई भी कफ सिरप न दें। इसपर ज्यादा जानकारी के लिए The Healthsite ने बात की Senior Pediatric Dr.Vivek Jain से, देखें इंटरव्यू में उन्होंने कौन-सी बड़ी बातें कहीं

Related News