By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Updated : November 2, 2024 12:12 AM IST
Dangerous Fireworks For Children: क्या आपको पता है कि कुछ पटाखे बच्चों के लिए खतरनाक भी साबित हो सकते हैं? आजकी इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि दिवाली पर बच्चों को कौन से पटाखों से बचाना चाहिए और कैसे दिवाली को सुरक्षित बनाया जा सकता है। सबसे पहले बात करते हैं सुतली बम की। इसमें तेज आवाज के साथ बहुत ज़्यादा विस्फोटक होते हैं, जो बच्चों के कानों और आंखों के लिए खतरनाक इसलिए कोशिश करें कि बच्चों को सुतली बम से दूर ही रखें।
रॉकेट बम! ये पटाखा अगर सही दिशा में न जले तो बड़ा हादसा हो सकता है। बच्चों के हाथ जलने या आस-पास की चीजें आग पकड़ सकती हैं। इसलिए बच्चों को रॉकेट बम से भी बचाकर रखें। फुलझड़ी से तो बच्चे बहुत प्यार करते हैं, लेकिन ये भी खतरनाक हो सकती है। ये अचानक आग की चिंगारियां फेंकती है, जिससे बच्चों के हाथ, मुंह और गर्दन जलने का खतरा रहता है।