By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Medically Verified By: Dr. Sanjay Pandey
Guillain Barre Syndrome Risk Factors: गुलियन बैरे सिंड्रोम (GBS) एक दुर्लभ लेकिन गंभीर न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जो इम्यून सिस्टम के गलत तरीके से नर्वस सिस्टम पर हमला करने के कारण होता है। इसे लेकर The HealthSite से बातचीत में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. संजय पांडे ने बताया कि GBS का चिकन खाने से सीधा संबंध नहीं है, लेकिन कई मामलों में कैम्पिलोबैक्टर जेजुनी (Campylobacter Jejuni) नामक बैक्टीरिया से संक्रमण होने पर यह समस्या ट्रिगर हो सकती है। यह बैक्टीरिया अक्सर अधपके या संक्रमित चिकन में पाया जाता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि हर चिकन खाने वाले को GBS हो सकता है, लेकिन साफ-सफाई और सही तरह से पका हुआ भोजन करना जरूरी है। अगर चिकन खाने के बाद फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण दिखें या कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
GBS के लक्षणों की बात करें तो इसकी शुरुआत अक्सर पैरों और हाथों में झुनझुनी या कमजोरी से होती है, जो धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल सकती है। कुछ मामलों में यह स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि मरीज को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगती है और उसे इमरजेंसी मेडिकल सपोर्ट की जरूरत पड़ सकती है। डॉक्टर्स के मुताबिक, इस बीमारी का समय पर इलाज करना बेहद जरूरी है