By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Diwali 2022: दिवाली के त्योहार का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। बच्चों को भी ये त्योहार बहुत पसंद होता है लेकिन इस त्योहार पर अगर किसी चीज का डर रहता है तो वो है जलने का, दरअसल दिवाली में पटाखों से या फिर दीप से कई बार हमारे हाथ जल जाते हैं ऐसे में हमको पता होना चाहिए की पटाखों से जलने पर हमें सबसे पहले क्या करना चाहिए और हम इससे कैसे बच सकते हैं।
अगर पटाखों से या फिर दीप से आप जल जाते हैं तो तुरंत अपने जले हुए हिस्से को ठंडे पानी में डालें,बर्फ ना लगाएं। जलने पर बर्फ लगाने से उस स्थान पर थक्का जम जाता है जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कत हो सकती है।
नारियल का तेल जले हुए हिस्से पर तुरंत नारियल का तेल लगाएं, दरअसल नारियल का तेल थोड़ा ठंडा होता है जो जली हुई जगह पर लगाने से ठंडक देता है।
आलू का रस आप अपने जले हुए स्थान पर आलू का रस भी लगा सकते हैं, आलू के रस को लगाने से जली हुई जगह पर आराम मिलता है इसके साथ ही जले हुए का निशान भी नहीं पड़ता है।
गाय का घी गाय के घी का लेप जली हुई त्वचा पर लगाने से आराम मिलता है। इसके साथ ही जलन भी कम होती है।
(Written By: Aakriti Sharma)