hamburger icon
A
Read in English

दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया किस बीमारी कि हुईं हैं शिकार

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के इंस्टाग्राम पोस्ट ने एक बार फिर डेंगू को लेकर अलर्ट कर दिया है। हल्के लगने वाले लक्षण भी कब गंभीर मोड़ ले लें, पता नहीं चलता।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : April 16, 2025 3:53 PM IST

Divyanka Tripathi Health:  इन दिनों डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं और अब टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी डेंगू से संक्रमित! हो गई हैं। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर 102.3°F बुखार की फोटो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें डेंगू हो गया है।
ये सिर्फ एक सेलिब्रिटी की खबर नहीं है बल्कि एक रिमाइंडर है कि डेंगू किसी को भी, कभी भी हो सकता है। डेंगू के हल्के लक्षण फ्लू जैसे लग सकते हैं, लेकिन कई बार ये खतरनाक रूप भी ले सकता है
जैसे डेंगू हैमरेजिक फीवर या डेंगू शॉक सिंड्रोम।

शुरुआती लक्षण क्या हैं?

तेज़ बुखार (101°F से ऊपर)

आंखों के पीछे दर्द और सिरदर्द

शरीर, मांसपेशियों और जोड़ों में तेज़ दर्द

मतली, उल्टी

स्किन पर रैशेज

लिम्फ नोड्स यानी गले और बगल में सूजन

ये लक्षण आमतौर पर मच्छर के काटने के 4 से 10 दिन बाद सामने आते हैं।