By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:34 PM IST
इनसोमनिया (Insomnia) यानी अनिद्रा इन दिनों आम बीमारी हो चली है। ये एक ऐसी बीमारी है जिसमें व्यक्ति को नींद ना आना या लंबे समय तक ना सो पाने की समस्या का सामना करना पड़ता है। अनिद्रा की बीमारी लोगों को अलग-अलग प्रकार से होती है। कुछ लोगों को सारी रात नींद न आने की समस्या होती है, कुछ लोगों को नींद आती तो है, लेकिन बहुत कम। लेकिन एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए एक दिन में कम से कम सात से नौघंटे की नींद लेनी चाहिए। अगर आप इससे कम नींद लेते हैं तो आपके शरीर पर इसका बहुत खराब असर पड़ता है। लगातार कई दिनों तक अनिद्रा से जूझने के कारण दिल से संबंधी बीमारियां, डायबिटीज, कैंसर, डिमेंशिया, मोटापा और अवसाद जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
अक्सर लोग अनिद्रा से जूझने के बावजूद इस बीमारी को पहचान नहीं पाते। इसके कुछ सामान्य लक्षण हैं: नींद न आना, जो कि इस बीमारी का बुनियादी लक्षण है। सुबह थकान के साथ उठना। दिनभर सुस्ती रहना। मिजाज़ में चिड़चिड़ापन आना। अवसाद होना। अगर आप इन सभी लक्षणों को देखें, तो डॉक्टर से इस समस्या के बारे में बात करें।
अनिद्रा का उपचार मेडिकल साइंस के अलावा, घरेलू उपचारों व योग से भी किया जा सकता है। अगर आप योग के कुछ ख़ास आसनों को नियमित रूप से करेंगे तो अनिद्रा से छुटकारा पाया जा सकता है। इस वीडियो के ज़रिये हम आपको योग के कुछ ऐसे आसनों को करने का तरीका बता रहे हैं, जिनके अभ्यास से आप अनिद्रा की समस्या से छुटकारा पा सकेंगे।
चित्र स्रोत –Shutterstock
वीडियो स्रोत – Yoga For Life/YouTube
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।