By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
आजकल के प्रतियोगिता भरी जिंदगी की देन है हाइपरटेंशन। लोग अपनों से, दोस्तों से, अपने सहकर्मियों से आगे बढ़ने की चाह में अपने लाइफ स्टाइल को इतना अनहेल्दी बना देते हैं कि उसका सीधा प्रभाव सेहत पर पड़ता है। हमेशा स्ट्रेस में रहना, खाने-पीने की चिंता न करना, सही समय पर न सोना, स्ट्रेस दूर करने के लिए बुरे-बुरे व्यसनों को अपनाने के कारण धीरे-धीरे हाइपरटेंशन जैसे बीमारी का शिकार हो जाते हैं। मेडिकल टर्मनॉलोजी में हाई ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन कहा जाता है। पूरे शरीर में धमनियों के द्वारा जो रक्त का प्रवाह होता है वह हार्ट के पंपिंग के कारण होता है। जितना हार्ट को ब्लड को पंप करने में प्रेशर देना पड़ेगा उतना ही ब्लड प्रेशर बढ़ेगा। एक व्यक्ति के लिए हाइपरटेंशन होने की अवस्था तब उत्पन्न होती है जब उसका ब्लड प्रेशर 140/90 एमएमएचजी (mmHg) या उससे ज्यादा होता है।
इसके लिए वैसे तो कई तरह की दवाएं उपलब्ध हैं लेकिन नैचुरल तरीके अगर इसको कंट्रोल करना चाहते हैं तो उत्कटासना ज़रूर ट्राई करें। इस आसन को सही तरीके से करें इस तरह-
• इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े हो जाय। उसके बाद दोनों पैरों के बीच एक फुट की दूरी रखें।
• दोनों हाथों को बगल में रखें। लेकिन ध्यान रखें कि उंगलियां जुड़ी हुई हो। अपनी ठोढ़ी को जमीन के समानांतर रखें।
• अब सांस अंदर लेते हुए एड़ियां उठायें और पंजों के बल खड़े हो जायें।
• हाथों को सामने के तरफ सीधा खोल लें। अब उसी मुद्रा में सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे बैठ जायें।
• फिर सांस लेते हुए वापस उठ जायें। उसके बाद सांस छोड़ते हुए शुरूआती अवस्था में लौट आयें।
• थोड़ी देर आराम करके फिर इस आसन को दोहरायें।
इस आसन को सही तरीके से करने की विधि जानने के लिए इस वीडियो को देखें।
चित्र स्रोत - Shutterstock