Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
आजकल ब्रेस्ट कैंसर का खतरा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है, क्यों आपको पता है? शायद आपने इस बात पर ध्यान ही नहीं दिया है कि मोटापा भी इसका एक बहुत बड़ा कारण है। अगर आपकी लाइफ स्टाइल अनहेल्दी है तो आप खुद ही ब्रेस्ट कैंसर को निमंत्रण दे रहे हैं। क्योंकि फैट में एस्ट्रोजेन हार्मोन का लेवल बहुत ज्यादा होता है जो ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना को बढ़ाते हैं। साथ ही धूम्रपान और हद से ज्यादा शराब पीने से भी ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बन जाता है। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से भी हार्मोन के साइड इफेक्ट ज्यादा होने के कारण ब्रेस्ट कैंसर होता है। इसके अलावा अगर आपके माँ या बहन को कैंसर हुआ था तो आपके लिए भी इसका खतरा बढ़ सकता है।
ब्रेस्ट कैंसर का पता जितना जल्दी चलेगा उसका इलाज उतनी ही जल्दी होना चाहिए, इससे ठीक होने की संभावना भी उतनी ही बढ़ती है। इसके लिए 25 साल के उम्र के बाद हर लड़की और महिला को महीने में एक बार अपने ब्रेस्ट की जांच एक निश्चित समय पर करनी चाहिए, जैसे- पीरियड होने के दसवें या बारहवें दिन इस टेस्ट को करना चाहिए। क्योंकि पीरियड होने के दौरान हार्मोन में बहुत तरह के बदलाव होते हैं जिसकी सही तरह से जाँच करने स्तन में या स्तन के आस-पास के बदलाव को जल्दी पकड़ा जा सकता है। ब्रेस्ट की जाँच करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि ब्रेस्ट में कोई गांठ या लंप्स महसूस कर रहे हैं कि नहीं या निंप्पल से कुछ स्रावित तो नहीं हो रहा है आदि।
इसलिए अगर आप अपने स्तन की जाँच नियमित तौर पर करेंगे तो आप कैंसर होने के संभावना को कुछ हद तक टाल जरूर सकते हैं।
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।
Childhood Cancer Signs : बच्चों का कैंसर बड़ों की तुलना में अलग होता है। इसके प्रकार भी अलग होते हैं। डॉक्टर का कहना है कि भारत में जानकारी के अभाव के चलते बच्चों का कैंसर समय पर पता नहीं चलता है। आइए जानते हैं इस बारे में-
Causes of high blood pressure : आजकल 30 की उम्र में भी हाई बीपी की समस्या देखने को मिल रही है, जिसका कारण खराब लाइफस्टाइल है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
Ramadan 2026 How Do You Manage Diabetes While Fasting : रमजान में डायबिटीज के मरीजों को रोजा रखते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए डाइटिशियन से जानते हैं इसके बारे में
क्या आप जिम जाते हैं, लेकिन यह नहीं पता कि वर्कआउट से पहले क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। आइए आज हम आपकी इसी दुविधा को दूर करते हैं।
Throat Cancer in Hindi: ज्यादातर मामलों में गले का कैंसर बहुत देरी से पकड़ में आता है। जब यह स्टेज 3 में पहुंच जाता है, तब लोगों को पता चलता है कि उन्हें गले में कैंसर है।
High Bp: हाई ब्लड प्रेशर एक आम समस्या है। आजकल अधिकतर लोगों में यह बीमारी देखने को मिल रही है। कहा जाता है कि हाई बीपी की दवा जीवनभर लेनी पड़ती है। क्या यह सच है?