By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:34 PM IST
दाद खाज त्वचा संबंधी समस्या है। ये शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकती है। दाद की वजह से जितनी तकलीफ सहनी पड़ती है, उतनी ही शर्मिंदगी भी। दाद आपकी त्वचा पर किसी धब्बे जैसा दिखता है। दरअसल दाद आपकी त्वचा पर फफूंद के रूप में दिखता है और इसका आकार गोल व रंग लाल होता है जो धीरे-धीरे बढ़ने भी लगता है।
दाद होने के बहुत से कारण हैं। अमूमन ये किसी चीज़ से एलर्जी होने पर, इंफेक्शन होने के कारण हो जाता है। कइ बार जब कोई कीड़ा काट लेता है और उसका डंक शरीर के अंदर रह जाता है तो उससे दाद खाज हो सकती है। इसके अलावा मौसम के अचानक बदलने से स्किन की ड्राइनेस बढ़ जाने से भी दाद-खाज हो जाती है। दाद का सबसे बड़ा कारण फंफूद संक्रमण होता है। इसकी वजह से सबसे अधिक लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। दाद बहुत जल्दी फैलने वाला रोग है। संक्रमित व्यक्ति को छूने से या उसके तौलिए का इस्तेमाल करने से दाद हो जाता है। कुत्ता, बिल्ली या अन्य पालतू जानवरों की संक्रमित त्वचा के संपर्क में आने से भी दाद फैल सकता है।
दाद होने पर इसका उपचार जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। क्योंकि ये शरीर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में भी बहुत जल्दी फैल जाता है। दाद का उपचार कुछ घरेलु उपाय से भी मुमकिन है। इस वीडियो में ऐसे ही कुछ घरेलु नुस्ख़ों की जानकारी दी जा रही है जिन्हें अपनाकर आप अपनी इस समस्या में राहत पा सकते हैं।
इन घरेलू उपचारों का इस्तेमाल करने के पहले डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें। और इस्तेमाल करने के बाद अपने अनुभव को इस साइट के कॉमेंट बॉक्स में शेयर करें।
चित्र स्रोत – Shutterstock
वीडियो स्रोत - Ayurved ke Gharelu Nuskhe upchar/Youtube
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।