By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:34 PM IST
21वीं सदी की नारी घर में नहीं बल्कि बाहर डंके की चोटे पर अपने नारीत्व होने के लोहा मनवा रही हैं। सबने ये साबित कर दिया है कि वे किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं हैं। हर लड़की अपनी माँग, अधिकार के लिए कहीं न कहीं लड़ रही हैं। लड़कियाँ घर और बाहर दोनों जगह समान रूप से अपने दायित्व को निभा रही हैं। लेकिन फिर भी उन्हें लड़की कहकर आज भी समाज़ में दुत्कारा जाता है।
इन सब के बावजूद अधिकतर पुरूषों का मानना है कि लड़कियों के साथ भगवान और समाज दोनों न्याय करते हैं। ‘मैंन्स वर्ल्ड’ मूवी का नायक ऐसा ही एक लड़का है, किरण। समानता लैंगिक (gender equitlity) ईशू को व्यंग्य (satire) के रूप में इस मूवी में दर्शाया गया है। हर दिन लड़कियों का पुरूषों को लेकर शिकायत को सुनकर एक दिन किरण भगवान से माँग बैठता है कि अगर पुरूषों को लड़कियों की जिंदगी मिल जाये तो वह शिकायत नहीं करेगा। उसी मनोकामना पूरी होती है और उसे वह सब कुछ झेलना पड़ता है जो महिलाओं और लड़कियों को हर दिन, हर जगह सहना पड़ता है।
इस फनी मूवी का ट्रेलर को देखें, इसमें परिणिती चोपड़ा, कल्कि कोएच्लिन, भूमि पेडनेकर और मियांग चैंग जैसे अभिनेता मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। ये मूवी समानता लैंगिक (gender equitlity) ईशू को समर्थन कर रहा है।
विडियो स्रोत: yfilms /YouTube.Com
चित्र स्रोत: YouTube.Com
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।