अंधेरी ज़िंदगी में उजाले की किरण है ब्रेल लिपि

अंधेरी ज़िंदगी में उजाले की किरण है ब्रेल लिपि

ब्रेल लिपि नेत्रहीनता को अभिशाप नहीं वरदान बना देता है!

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:34 PM IST

नेत्रहीनता आधी-अधूरी जिंदगी जीने का नाम नहीं हैं। दृष्टि बाधित लोग भी दूसरे आम लोगों की तरह जी सकते हैं, पढ़ सकते हैं, खुशी से हँस सकते हैं, दिल खोलकर जी सकते हैं। उन्हें भी अपने जिंदगी को जीने का अधिकार है। वे भी अपनी मन की आँखों से दुनिया को समझ सकने की क्षमता रखते हैं। इनके लिए ब्रेल साक्षरता एक ऐसा साधन है जो अंधेरी दुनिया में शिक्षा का दीपक जलाकर हँसी की फुहार लाता है। ब्रेल लिपी के मदद से वे भाषा के सौन्दर्य को समझ सकते हैं और उनके सामने एक नई ज्ञान की दुनिया खुल जाती है। नेत्रहीन बच्चों को भी आम बच्चों की तरह पढ़ने और लिखने का शौक होता है तो फिर क्यों वे इस ज्ञान से वंचित रहें। ब्रेल लिपी उनकी पढ़ने और कुछ जानने की इच्छा की ललक को पूरा करती है।

यह एक ऐसी प्रणाली है जहाँ हाथों के स्पर्श के सहारे और दूसरे अनेक तकनीक के मदद से अंधे शिक्षा प्राप्त कर पाते हैं। वाइट पेंट ने इसी संदर्भ में एक कदम उठाया है कि मन के दरवाजे खोले और मन की आँखों से दुनिया को पहचाने और समझें। आइये जानें और समझें ब्रेल लिपि को और क़रीब से!

विडियो स्रोत: White Print/YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।