hamburger icon
A
Read in English

दीपिका कक्कड़ को लिवर ट्यूमर के बाद स्टेज 2 कैंसर हुआ Detect

एक टीवी एक्ट्रेस की हेल्थ अपडेट ने फैन्स को कर दिया हैरान... जानिए क्यों डॉक्टर्स ने कहा- घबराने की ज़रूरत नहीं है! पोस्ट और वीडियो में खुद एक्ट्रेस और उनके पति ने बताई पूरी बात.

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : May 28, 2025 7:06 PM IST

Dipika Kakar Liver Cancer:टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कड़ इन दिनों एक गंभीर हेल्थ बैटल से जूझ रही हैं। हाल ही में उन्हें लिवर में सेकंड स्टेज कैंसर डायग्नोज़ हुआ है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर बताया कि बीते कुछ हफ्ते उनके लिए काफी मुश्किल भरे रहे। तेज पेट दर्द के बाद जब जांच कराई गई, तो पता चला कि उनके लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर है और वही ट्यूमर कैंसरस है। उन्होंने लिखा कि वो इससे डर नहीं रही हैं, बल्कि पूरे हौसले और पॉजिटिव माइंडसेट के साथ इसका सामना कर रही हैं।

दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने भी यूट्यूब वीडियो के ज़रिए फैंस को बताया कि दीपिका को पहले पेट दर्द हो रहा था जिसे एसिडिटी समझा गया, लेकिन जब दर्द बढ़ा तो स्कैन करवाया गया और ट्यूमर का पता चला। डॉक्टर सर्जरी की तैयारी कर रहे थे लेकिन दीपिका को बुखार आ गया, जिससे ऑपरेशन फिलहाल टालना पड़ा। सेकंड स्टेज कैंसर का मतलब है कि बीमारी अभी लिमिटेड एरिया में है, और अगर समय रहते इलाज शुरू हो जाए, तो इसे ठीक किया जा सकता है। डॉक्टरों ने भी यही भरोसा दिलाया है कि दीपिका का कैंसर ट्रीटेबल है और घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है।