By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mini Dewan | Published : June 4, 2022 10:27 AM IST
हमारा शरीर लैक्टोज नाम के एंजाइम का इस्तेमाल करता है जो शुगर को तोड़ने में मदद करता है। कुछ लोगों को दूध पीना सूट नहीं करता या ये कहा जाए की उन्हें दूध पचता नहीं हैं। जिन लोगों में डेयरी उत्पादों के सेवन में असहजता होती है उन लोगों में लैक्टोज इनटॉलरेंट की दिक्कत हो सकती है। अगर आपको भी दूध पाचाने में सम्सया हो रही है तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो में हम आपको कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप लैक्टोज इनटॉलरेंस Lactose Intolerance की समस्या को दूर कर सकते हैं।
लैक्टोज एक प्रकार की चीनी है जो स्तनधारियों के दूध में स्वाभाविक रूप से पाई जाती है और दूध में कैलोरी का मुख्य स्रोत भी होती है। हमारा शरीर भी लैक्टोज नाम के एंजाइम का इस्तेमाल करता है जो शुगर को तोड़ने में मदद करता है जिससे कि यह शरीर में अच्छे से अवशोषित हो जाए, लेकिन जो लोग लैक्टोज इनटॉलेरेंस से पीड़ित होते हैं उनके शरीर में पर्याप्त मात्रा में लैक्टेज नहीं होता है। लैक्टोज छोटी आंत में बनता है।लैक्टोज की दिक्कत को दूर करने के लिए सिर्फ एक ही इलाज है कि हम इसका सेवन कम कर दें।