hamburger icon
A
Read in English

Diabetes And Weight Loss: त्योहारों पर ऐसे करें मीठे का सेवन, नहीं बढ़ेगा वजन और शुगर लेवल, Watch Video

दिवाली खुशियों का त्योहार है। वहीं लोग दिवाली पर जमकर मिठाईयों का सेवन करते हैं जिसकी वजह से बाद में लोगों को काफी तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता है ज्यादा मीठे के सेवन से लोगों को शुगर और वजन बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम आपको इस वीडियो में ऐसे कुछ तरीकों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से ना तो आपका वजन बढ़ेगा और ना ही आपको शुगर होगी।

WrittenBy

Published by: Nikhil Khattar | Published : October 26, 2022 4:02 PM IST

Diabetes And Weight Loss: दिवाली खुशियों का त्योहार है। वहीं लोग दिवाली पर जमकर मिठाईयों का सेवन करते हैं जिसकी वजह से बाद में लोगों को काफी तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता है ज्यादा मीठे के सेवन से लोगों को शुगर और वजन बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम आपको इस वीडियो में ऐसे कुछ तरीकों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से ना तो आपका वजन बढ़ेगा और ना ही आपको शुगर होगी।

ऐसे करें मीठे का सेवन (Things To Keep In Mind While Eating Sweets):

अगर आपको मीठा खाने की क्रेविंग हो रही है तो जरूरी नहीं है कि आप बहुत सारा मीठा खाएं, आप थोड़े से मीठे का सेवन करके अपनी क्रेविंग को शान्त कर सकते हैं। थोड़े से मीठे का सेवन करने से ना तो आपका वजन बढ़ेगा और ना ही आपका शुगर लेवल बढे़गा।

मीठा खाने से पहले हमेशा फाइबर वाली सब्जियों का सेवन करें, ऐसा करने से फाइबर हमारे खून में पहुंचने वाले शुगर की गति को धीमा कर देता है जिसकी वजह से हमारा बल्ड शुगर लेवल एकदम से नहीं बढ़ता है।

व्यायाम करें, मीठे का सेवन करने से पहले हमेशा व्यायाम पर ध्यान दें। इसके साथ ही मीठे का सेवन करते वक्त भी व्यायाम करें। ऐसा करने से आपका वजन भी कम रहेगा और आपका बल्ड शुगर लेवल भी सही रहेगा।

(Written By: Aakriti Sharma)

Related Videos

Related News