'धुरंधर' एक्टर अक्षय खन्ना का हेयर प्रॉब्लम, जानें क्या है Alopecia?

19 साल की उम्र में अक्षय खन्ना ने अपनी ज़िंदगी में एक ऐसी चुनौती का सामना किया, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आज उसी से जुड़ी एक हेल्थ कंडीशन को लेकर एक्सपर्ट्स गंभीर चेतावनी दे रहे हैं, क्योंकि इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 16, 2025 8:07 PM IST

Actor Akshay Khanna Alopecia: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना ने खुद खुलासा किया था कि महज़ 19 साल की उम्र में उन्हें एलोपेसिया जैसी ऑटोइम्यून बीमारी हो गई थी और इसी बीमारी को लेकर एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं, क्योंकि इसके केस भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं। अक्षय खन्ना… नाम कम, काम दमदार। ये वो एक्टर हैं जो कम फिल्में करते हैं, लेकिन जब करते हैं तो रोल ऐसा छोड़ जाते हैं कि सालों तक याद रहता है। हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ में उनका किरदार रहमान डकैत शांत, शार्प और दिमाग से पूरा गेम पलट देने वाला।

लेकिन स्क्रीन पर इतना स्ट्रॉन्ग दिखने वाला ये इंसान, रियल लाइफ में एक ऐसी लड़ाई लड़ चुका है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। सिर्फ 19 साल की उम्र में अक्षय खन्ना को हुआ था एलोपेसिया एक ऐसी बीमारी, जो बालों के साथ-साथ कॉन्फिडेंस भी छीन ले है। अक्षय खन्ना ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बहुत कम उम्र में बाल झड़ने की समस्या हो गई थी। इसी को मेडिकल भाषा में कहते हैं एलोपेसिया।