By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Adolescent Mental Health:आजकल के किशोर कई तरह की मानसिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। सोशल मीडिया का दबाव, दोस्तों और रिश्तों की टेंशन और फिल्मों-टीवी का असर उनकी सोच और इमोशन्स पर गहरा असर डालता है।
इसी वजह से कई बार उनमें चिंता (Anxiety), उदासी या डिप्रेशन (Depression) और यहां तक कि खुद को नुकसान पहुँचाने जैसे ख्याल आने लगते हैं। खासकर तब, जब सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स या सब्सक्राइबर कम हों, तो उनका आत्मविश्वास और आत्मसम्मान (Self-esteem) बुरी तरह प्रभावित होता है।
इस वीडियो में हमारे एक्सपर्ट बताएंगे
माता-पिता कैसे पहचान सकते हैं कि बच्चा मानसिक परेशानी से गुजर रहा है।
किन शुरुआती संकेतों पर ध्यान देना ज़रूरी है।
रिश्तों का तनाव और अवसाद (Depression) कैसे आपस में जुड़े हैं।
और क्यों सोशल मीडिया पर मिलने वाली लाइक और कमेंट वाली वैलिडेशन बच्चों की मानसिक सेहत पर इतना असर डालती है।