hamburger icon
A
Read in English

Dengue फीवर के खतरनाक लक्षण जिनसे जान को खतरा

Dengue Fever के लक्षण अगर समय रहते न पहचाने गए, तो बन सकते हैं जान के दुश्मन! प्लेटलेट्स गिरने से लेकर ब्लीडिंग तक, जानिए कौन से संकेत हैं सबसे खतरनाक।

WrittenBy

Published by: Suparna Shree | Published : July 25, 2025 4:38 PM IST

Dengue फीवर के खतरनाक लक्षण जिनसे जान को खतरा

Dengue एक वायरल संक्रमण है जो मच्छरों के काटने से फैलता है, खासकर बारिश के मौसम में इसका खतरा तेजी से बढ़ जाता है। यह बीमारी अगर समय रहते न पकड़ी जाए, तो जानलेवा साबित हो सकती है। शुरुआती लक्षणों में तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, अत्यधिक थकान, स्किन पर लाल चकत्ते और मतली शामिल हैं।

डेंगू का सबसे खतरनाक चरण तब शुरू होता है जब प्लेटलेट काउंट तेजी से गिरने लगता है। नाक या मसूड़ों से खून आना, उल्टी में खून, पेट में तेज दर्द, लगातार उल्टी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

डेंगू का कोई सीधा इलाज नहीं है, लेकिन सही समय पर इलाज से रोगी की जान बचाई जा सकती है। साफ-सफाई रखें और मच्छरों से बचाव ही सबसे बड़ा बचाव है।

#DengueAlert #TheHealthSite #DengueSymptoms

Related Videos

Related News