Dengue Symptoms: देश के ज़्यादातर हिस्सों में गर्मी ने इस बार जल्दी ही रफ्तार पकड़ ली है। अप्रैल की शुरुआत में ही तापमान 35 डिग्री पार कर चुका है, और ऐसे में वायरल बुखार, फ्लू और पेट से जुड़ी दिक्कतें आम हो गई हैं। खासकर दिल्ली-एनसीआर जैसे इलाकों में अस्पतालों की ओपीडी में हेपेटाइटिस B और C के केस भी बढ़ने लगे हैं। ये मौसम संक्रमणों के लिए अनुकूल माना जाता है, क्योंकि गर्मी में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से एक्टिव हो जाते हैं, और शरीर की इम्युनिटी कमजोर पड़ने लगती है।
अब इसी बीच एक नई चिंता सामने आई है, क्या डेंगू इस बार वक्त से पहले लौट आया है? आमतौर पर डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां मॉनसून के दौरान ज्यादा फैलती हैं, जब पानी जमा होने से मच्छर पनपते हैं। लेकिन कुछ डॉक्टरों और हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अप्रैल में ही डेंगू के मरीजों की रिपोर्टिंग शुरू हो गई है। बदलते मौसम और पर्यावरणीय हालातों की वजह से मच्छरों का साइकल भी डिस्टर्ब हो रहा है, जिससे गर्मी की शुरुआत में ही डेंगू जैसे मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है