By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Dengue Fever: डेंगू का बुखार दिन में काटने वाले मच्छर के कारण फैलता है। इस मच्छर का नाम एडीज इजिप्टी है। वहीं ये मच्छर गंदे पानी में पनपता है। डेंगू का बुखार जानलेवा भी हो सकता है अगर समय पर इसका इलाज ना किया जाए। आइए जानते हैं डेंगू पहचाने का आसान तरीका और इलाज। डेंगू के लक्षणों की बात करें तो इनमें बल्ड प्रेशर कम होना, खून में प्लेटलेटस की संख्या कम हो जाना, उल्टी आना, भूख ना लगना, बुखार रहना, शरीर में दर्द होना और शरीर पर लाल रंग के छोटे-छोटे दाने हो जाना शामिल है।
डेंगू से बचाव की बात करें तो इनमें गंदा पानी ना जमा होने दें, मच्छरों से बचें, पूरी बांह के कपड़े पहनें, दरवाजे और खिड़की पर मच्छर वाली जाली लगाएं, शाम के समय बाहर ना निकले, सोते हुए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें शामिल है।
(Written By: Aakriti Sharma)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.