By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Dengue Fever: डेंगू मच्छर अधिकतर साफ पानी में ही होता है। वहीं डेंगू का बुखार डेंगू मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। दरअसल डेंगू का मच्छर दिन के समय काटता है। वहीं इस बुखार में आपके ब्ल्ड में मौजूद प्लेटलेट्स तेजी से घटने लगते हैं, शुरू में इस बुखार के लक्षणों की पहचान नहीं हो पाती, लेकिन 4 से 5 दिन के बाद इसको आसानी से पहचाना जा सकता है। अगर इस बुखार का सही समय पर इलाज नहीं किया गया तो यह जानलेवा साबित हो सकता है। वहीं इस वीडियो में हम आपको कुछ ऐसे घरेलु उपचार के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप डेंगू के बुखार से आसानी से निजात पा सकते है।
डेंगू बुखार के लक्षणों की बात करें तो इनमें ठंड लगने के बाद अचानक तेज़ी से बुखार चढ़ना, शरीर के अलग-अलग अंगों में दर्द, जैसे सिर, मांसपेशियों, गले और जोड़ों में दर्द, कमजोरी होना, भूख न लगना। इसके साथ ही शरीर पे लाल-गुलाबी रंग के रैशेज होना भी डेंगू के लक्षणों में शामिल है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.