इस खतरनाक बुखार से तप रहा दिल्ली-एनसीआर, जानें क्या हैं इसके लक्षण

दिल्ली-NCR में नया वायरल फीवर तेजी से फैल रहा है, जो आम बुखार से ज्यादा लंबे समय तक बना रह सकता है। सही बचाव और समय पर इलाज ही इससे सुरक्षित रहने का तरीका है!

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : March 28, 2025 7:39 PM IST

Viral Fever Symptoms: दिल्ली-NCR में इस बार जो नया वायरल फीवर देखने को मिल रहा है, वो आम बुखार से ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है। जहां सामान्य वायरल बुखार 4-5 दिनों में ठीक हो जाता है, वहीं यह नया फीवर 14-15 दिन तक बना रह सकता है और अगर सही इलाज न मिले, तो 20 दिन तक भी परेशान कर सकता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार (104-105 डिग्री तक), सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, कमजोरी, ठंड लगना, जुकाम-खांसी और उल्टी-दस्त जैसी दिक्कतें शामिल हैं। अगर आपको या आपके आसपास किसी को ये लक्षण दिखें, तो इसे हल्के में न लें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

इस बुखार से बचने के लिए जरूरी है कि बीमार लोगों से दूरी बनाई जाए और मास्क पहनने की आदत अपनाई जाए। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाते समय सावधानी बरतें और हाथों को बार-बार धोते रहें। ठंडी चीजों के सेवन से बचें और अपनी इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट लें। जहां तक इलाज की बात है, तो बिना डॉक्टरी सलाह के कोई दवा न लें और खुद से एंटीबायोटिक्स खाने से बचें। सही समय पर इलाज शुरू करना जरूरी है, क्योंकि लापरवाही से यह वायरल और ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

Related Videos

Related News