By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Air Pollution In Delhi: हर साल सर्दियों के आते ही दिल्ली के प्रदूषण का स्तर बड़ जाता है। ठण्ड और कोहरे की वजह से पॉल्युशन का स्तर कई गुना हो जाता है जिस वजह से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत आती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दशहरा के बाद दिल्ली की हवा में प्रदुषण बढ़ा है, जिस वजह से दिल्ली सरकार ने कुछ कदम उठाए हैं। हाल ही में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) जो वायु में प्रदूषण का स्तर नापती है उसकी रिपोर्ट को लेकर दिल्ली का Graded Response Action Plan (GRAP) के स्टेज-1 को लागू कर दिया गया है। एक्शन प्लान के तहत NCR में 500 sqm की अपंजीकृत भवन निर्माण को तुरंत रोकने के आदेश दे दिए गए हैं। दरअसल जब दिल्ली की वायु गुणवत्ता (AQI ) 211 हो जाती है तब इसे लागू किया जाता है।
AQI लेवल कैसे नापा जाता है -
अगर स्तर 0 - 50 है तो उसे अच्छा माना जाता है।
100 -200 के बीच में उसे मध्यम माना जाता है।
300 -450 के बीच में उसे खराब माना जाता है।
और अगर इसका स्तर 500 या उसे पार पहुंच जाए तो उसे चिंता जनक माना जाता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.