By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Saif Ali Khan Spinal Injury: बॉलीवुड के नवाब, सैफ अली खान पर हुए हमले ने सबको हैरान कर दिया। उनकी रीढ़ की हड्डी में 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा फंस गया था, जिससे स्पाइनल फ्लूइड लीक होना शुरू हो गया। ये सुनने में जितना खतरनाक लगता है, हकीकत में उतना ही गंभीर मामला है।
डॉ. अंकुश गर्ग, जो स्पाइन सर्जरी के एक्सपर्ट हैं, बताते हैं कि ऐसी चोटें सिर्फ रीढ़ की हड्डी तक सीमित नहीं रहतीं। इससे पूरे शरीर पर असर पड़ सकता है। स्पाइनल फ्लूइड का लीक होना गंभीर गर्दन और पीठ दर्द, सुन्नपन, कमजोरी, और यहां तक कि पैरालिसिस का कारण बन सकता है। समय पर इलाज न मिले तो हालत और खराब हो सकती है। डॉ. गर्ग का कहना है कि ऐसी स्थिति में तुरंत सर्जरी और सही मेडिकल केयर बहुत जरूरी होती है। सैफ की सर्जरी सही वक्त पर हुई, जिससे उनकी हालत में सुधार की उम्मीद है।