hamburger icon
A
Read in English

Dandruff Home Remedies: सिर के डैंड्रफ को इन 5 आसान घरेलू उपायों से करें दूर, Watch Video

सिर में जब सफेद रंग की पपड़ी हो जाती है तब उसको डेड स्किन या डैंड्रफ कहते हैं। ये समस्या ठंड के मौसम में और ज्यादा बढ़ जाती है जिसकी वजह से बाल भी बहुत झड़ते हैं।

WrittenBy

Published by: Nikhil Khattar | Published : October 6, 2022 5:09 PM IST

Dandruff Home Remedies: सिर में जब सफेद रंग की पपड़ी हो जाती है तब उसको डेड स्किन या डैंड्रफ कहते हैं। ये समस्या ठंड के मौसम में और ज्यादा बढ़ जाती है जिसकी वजह से बाल भी बहुत झड़ते हैं। वहीं इस वीडियो में हम आपको डैंड्रफ दूर करने के कुछ तरीकों के बारे में बताएंगे।

डैंड्रफ को दूर करने के आसान उपाय (Home Remedies For Dandruff):

सिर की मालिश: डैंड्रफ को दूर करने के उपाय के बारे में बात करें तो सिर की मालिश करें, गर्म तेल से अच्छे से मालिश करने से डैंड्रफ और खुजली दूर होती है।

नींबू का रस: नींबू का रस सिर के डैंड्रफ को दूर करने के बहुत उपयोगी माना जाता है। इसके लिए तेल में नींबू के रस की कुछ बुंद मिलाकर इसकी अच्छे से सिर की मालिश करें।

नीम और तुलसी का पानी: नीम और तुलसी की कुछ पत्तियों को पानी में डाल कर उबाल लें, इसके बाद इसको ठंडा होने रख दें, थोड़ी देर बाद इस पानी से बालों को अच्छे से साफ कर लें।

दही: सिर के डैंड्रफ को दूर करने के लिए और बालों को शाइन करने के लिए सिर में दही का इस्तेमाल करें, दही को 15 मिनट के लिए बालों में और सिर पर लगाकर छोड़ दें, इसके बाद बालों को सादे पानी से साफ कर लें।

ऐलोवेरा जैल: ऐलोवेरा में एंटी-फंगल गुण होते हैं जो सिर के डैंड्रफ को दूर करने के लिए जाने चाहते हैं। जैल को सिर में लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें, इसके बाद सादे पानी से सिर को साफ कर लें।

(Written By: Aakriti Sharma)

Related Videos

Related News