hamburger icon
A
Read in English

साल 2024 में ये डाइट रहीं काफी ट्रेंडिंग, आपने किस को किया फॉलो?

साल 2024 में फिटनेस के दीवानों ने कई डाइट प्लान्स अपनाएं, जिनमें लो फैट डाइट सबसे पॉपुलर रही। ये वजन घटाने और डायबिटीज मैनेज करने में बेहद असरदार मानी गई।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 18, 2024 4:41 PM IST

2024 Weight Loss Trending Diet: साल 2024 का आखिरी महीना चल रहा है और न्यू ईयर रेज़ोल्यूशन्स का टाइम आ गया है। हर साल की तरह इस साल भी फिटनेस फ्रीक लोगों ने वजन घटाने के लिए कई नए-नए डाइट प्लान ट्राई किए और इन डाइट्स ने पूरे साल खूब सुर्खियां बटोरीं। तो अगर आप 2025 में फिट और हेल्दी होने का टारगेट सेट कर रहे हैं, तो ज़रा इन 2024 के टॉप 5 डाइट प्लान्स  पर एक नजर डाल लीजिए। जो इस साल फिटनेस की दुनिया में छाए रहे।

Low Fat Diet
सबसे पहले बात करते हैं लो फैट डाइट की, भाई, वजन घटाने के लिए कैलोरी कंट्रोल सबसे जरूरी है। इस डाइट में आप फैट की मात्रा कम रखते हैं और हेल्दी चीजें जैसे फल, सब्जियां, लो फैट मिल्क, दही और अंडे का सफेद हिस्सा खाते हैं। ये डाइट डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अच्छी मानी जाती है।

Intermittent Fasting
अब दूसरा बड़ा ट्रेंड रहा, इंटरमिटेंट फास्टिंग। ये डाइट प्लान इस साल सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। इसमें आपको दिन के कुछ घंटे खाने के लिए मिलते हैं और बाकी वक्त उपवास करना होता है। सबसे फेमस तरीका है 16/8—यानि 16 घंटे फास्ट ,8 घंटे में खाना। इससे भूख कंट्रोल होती है और वजन तेजी से घटता है। लेकिन हां, ये हर किसी के लिए नहीं है, डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लें।