By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
महिलाएं अपने चेहरे, हाथों और बालों का ख्याल तो रखती हैं। लेकिन पैरों की सही से देखभाल करना भूल जाती हैं। पैरों की त्वचा का ध्यान रखना उतना ही ज्यादा जरूरी है जितना चेहरे की त्वचा का, अपने पैरों का ख्याल रखने के लिए और उन्हें खूबसूरत बनाने के लिए महीने में एक बार पेडीक्योर करवाना जरूरी है। लेकिन अगर इनका ख्याल ना रखा जाएं तो यह फट सकते हैं। बिना केयर करे पैर रूखे होने लगते हैं, जिसके चलते यह फटने लगते हैं और फिर डीप क्रैक दिखने लगते हैं। वहीं डीप क्रैक में दर्द भी हो सकता है। अगर आप भी पैरों को सुन्दर बनाना चाहते हैं तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे की कैसे घरेलु उपायों को अपना कर आप फटी एड़ियों से छुटकारा पा सकते हैं।
फटी एड़ियो से निजात पाने के लिए आप पैरों को धोने के बाद हमेशा दिन में कम से कम दो बार मॉइश्चराइज लगाएं।मॉइश्चराइजर खरीदते समय ध्यान रखें कि वो ही मॉइश्चराइजर घर लाए जिनमें सैलिसिलिक एसिड या अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड हो। यह तत्व त्वचा को नरम बनाये रखने में मदद करते हैं इसके साथ ही इनकी मदद से डेड स्किन भी हटती है।