Covid Weakness: कोरोना होने के बाद भी हो रही है थकान ? जानिए ऐसा क्यों होता है, Watch Video

After Covid Weakness: पुरषों के मुकाबले महिलाओं में कोरोना से होने वाली थकान के लक्षण ज़्यादा देखने को मिलते हैं। कोरोना के बाद कुछ लोग जल्दी ठीक हो जाते हैं तो कुछ लोगों में यह समस्या गंभीर हो जाती है। पूरी तरह से ठीक हुए लोगों में भी इसके हलके लक्षण देखने को मिलते हैं। बुज़ुर्ग और गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग कोरोना के लक्षणों को देर तक झेलते हैं।

WrittenBy

Published by: Mini Dewan | Published : June 28, 2022 7:25 PM IST

Covid Weakness: कोरोना होने के बाद भी कई लोगों को थकान की समस्या महसूस हो रही है। दरअसल इस समस्या का सामना लोगों को क्रोनिक फेटिग सिंड्रोम की वजह से करना पड़ रहा है। कोरोना महामारी ने इस समस्या को बहुत ज़्यादा बढ़ा दिया है। बता दें क्रोनिक फेटिग सिंड्रोम में मरीज़ को अधिक थकान महसूस होती है। यह थकान कुछ लोगों में बीमारी के 6 महीने बाद तक भी रह सकती है। इस सिंड्रोम के कारण मरीज़ को रोज मर्रा के काम करने में भी तकलीफ होती है। वहीं अगर आपको भी कोरोना से संक्रमित होने के बाद थकान महसूस हो रही है तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे की कोरोना से संक्रमित होने के बाद क्यों इतने समय तक थकान होती है और आप इससे निजात कैसे पा सकते हैं।

Symptoms of Covid Weakness:

कोरोना के बाद होने वाली थकान के लक्षणों की बात करें तो इनमें थकान होना, स्पष्ट रूप से कुछ समझ न आना, मांसपेशियों में दर्द होना, याद्दाश कमज़ोर होना, एकाग्रता में कमी, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, चक्कर आना, नींद ठीक से न आना, तनाव, चिंता, और फ्लू जैसे लक्षण शामिल हैं।

Related Videos

Related News